यूपी पुलिस में दरोगा के 9534 पदों पर होगी सीधी भर्ती, पहले 6130 पदों पर भर्ती होनी थी
प्रदेश पुलिस का बेड़ा और मजबूत किया जा रहा है । दिसंबर से जनवरी के बीच दरोगा के 9534 पदों पर सीधी भर्ती की तैयारी है । पहले 6130 पदों पर भर्ती होनी थी ।
up police daroga bharti 2020
इनमें सिविल पुलिस के सब इंस्पेक्टर के 5623 , पीएसी के प्लाटून कमांडर के 484 व अग्निशमन सेवा में 23 पद थे । इन्हें बढ़ाकर 9534 कर दिया गया है । पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष आरके विश्वकर्मा के अनुसार लिखित परीक्षा के आयोजन के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं । औपचारिकताएं शुरू की जा रही हैं । उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की वजह से समय लग गया । स्थितियों को देखते हुए परीक्षा की तिथि तय की जाएगी । इसके अलावा पुलिस में एएसआई ( मिनिस्टीरियल ) के 1300 पदों पर भर्ती होनी है । इसकी प्रक्रिया भी दिसंबर से जनवरी के बीच पूरी की जाएगी । ब्यूरो

0 Please Share a Your Opinion.:
Post a Comment