rozgarmantra

  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Home
  • All Latest Jobs
  • Results
  • Admit Cards
  • Disclaimer

Wednesday, July 29, 2020

Lockdown 3:- जानिए, सरकार ने किन-किन चीजों को खोलने की दी इजाजत, केंद्रीय गृहमंत्रालय ने कंटेनमेंट जोन्स में लॉकडाउन को 31 अगस्त तक बढ़ा दिया है

 LATEST NEWS, Latest news today     No comments   


 लॉकडाउन 3: जानिए, सरकार ने किन-किन चीजों को खोलने की दी इजाजत, केंद्रीय गृहमंत्रालय ने कंटेनमेंट जोन्स में लॉकडाउन को 
31 अगस्त तक बढ़ा दिया है


Lockdown 3

केंद्रीय गृहमंत्रालय ने कंटेनमेंट जोन्स में लॉकडाउन को 
31 अगस्त तक बढ़ा दिया है तो गैर-कंटेनमेंट जोन में 1 अगस्त से अनलॉक-3 लागू किया जाएगा। सरकार ने बुधवार शाम इसको लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके तहत सरकार ने 1 अगस्त से नाइट कर्फ्यू को खत्म करने का फैसला किया है। इसके अलावा 5 अगस्त से जिम और योगा इंस्टीट्यूट खोलने जा सकेंगे। 

जिम और योगा इंस्टीट्यूट्स को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। सरकार ने यह भी कहा है कि सोशल डिस्टेंशिंग और अन्य हेल्थ प्रोटोकॉल्स का पालन करते हुए स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रमों की इजाजत होगी। गृहमंत्रालय ने कहा है कि वंदे भारत मिशन के तहत सीमित तरीके से अंतरराष्ट्रीय यात्रा की अनुमति दी गई है। इसे चरणबद्ध तरीके से बढ़ाया जाएगा।  

गृहमंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ विचार विमर्श के बाद तैयार किए गए दिशा-निर्देशों में कहा है कि मेट्रो ट्रेन, सिनेमा हॉल्स, स्वीमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थिएयर बार, ऑडिटोरियम के अलावा गैर-कंटेनमेंट जोन में सभी गतिविधियों के लिए छूट है। सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, धार्मिक कार्यक्रमों पर रोक भी जारी रहेगी। सरकार ने कहा है कि स्थिति की समीक्षा के बाद इनसे प्रतिबंध हटाने के लिए बाद में तारीखों का ऐलान किया जाएगा।


सरकार ने साफ किया है कि छूट केवल गैर-कंटेनमेंट जोन के लिए है। कंटेनमेंट जोन्स में लॉकडाउन 31 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। कंटेनमेंट जोन्स की पहचान पहले की तरह राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारों और प्रशासन को करना है। कंटेनमेंट जोन्स में केवल आवश्यक सेवाओं को जारी रखने को कहा गया है।


  • Share This:  
  •  Facebook
  •  Twitter
  •  Google+
  •  Stumble
  •  Digg
Email ThisBlogThis!Share to XShare to Facebook
Newer Post Older Post Home

0 Please Share a Your Opinion.:

Post a Comment

Popular Posts

  • पुलिस मुख्यालय में तैनात सिपाही बना एसडीएम, क्लिक करे और पढ़े पूरी खबर
    पुलिस मुख्यालय में तैनात सिपाही बना एसडीएम माता-पिता को कॉल करते ही हो गए भावुक , भर आई थी आँखे नीचे क्लिक करे और पढ़े पूरी खबर ...
  • RPF कॉस्टिबल की प्रतियोगी परीक्षा 19 दिसंबर से RPF Constable Exam Date 2018
     RPF  कॉस्टिबल की प्रतियोगी परीक्षा 19 दिसंबर से    नीचे क्लिक करे और पढ़े पूरी खबर  👇👇👇 8619 पदों के लिए 59 लाख 8 ...
  • रेलवे में होगी 90 हजार पदों पर भर्ती, ग्रुप C व ग्रुप D में होगी भर्ती, क्लिक करे और पढ़े पूरी खबर
    रेलवे में तीन हजार टीसी, एक हजार गार्ड की होगी भर्ती, बहोत जल्द ग्रुप सी में होने वाली है 90 हजार भारतीय 12 वी पास औऱ स्नातक बेरोज़गा...
  • बड़ी खबर:- 4 दिसंबर से होगी पुलिस लाइन में अभिलेखों की समीक्षा और शारिरिक मानक परीक्षा, 18 जनपदों में कराई जाएगी अभिलेखों की समीक्षा और शारिरिक मानक परीक्षा,
    बड़ी खबर:- 4 दिसंबर से होगी पुलिस लाइन में अभिलेखों की समीक्षा और शारिरिक मानक परीक्षा, 18 जनपदों में कराई जाएगी अभिलेखों की समीक्षा और शार...
  • 1 दिसंबर से होगी up police की अभिलेखों की समीक्षा और शारिरिक मानक परीक्षा
    1 दिसंबर से होगी पुलिस लाइन में अभिलेखों की समीक्षा और शारिरिक मानक परीक्षा, लिखित परीक्षा में सफल हुए अभ्यथियो को मिलेगा मौका  नीचे क्...

Categories

Admit Cards (1) All Latest Jobs (3) LATEST NEWS (141) Latest Jobs (74) Latest news today (39) Police job (50) Results (2) UP Police news (79) jobs (2) रेलवे (14)

Pages

  • मुख्यपृष्ठ

Blog Archive

Powered by Blogger.

Contact Us

Name

Email *

Message *

Search This Blog

Email Subscription

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Sample Text

Copyright © rozgarmantra | Powered by Blogger
Design by Hardeep Asrani | Blogger Theme by NewBloggerThemes.com | Distributed By Gooyaabi Templates