rozgarmantra

  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Home
  • All Latest Jobs
  • Results
  • Admit Cards
  • Disclaimer

Sunday, July 26, 2020

बड़ी खबर:- शिक्षक, प्राचार्य के पदों पर बड़े पैमाने पर भर्ती की तैयारी, असिस्टेंट प्रोफेसर के 3900 पदों पर होगी भर्ती

 Latest news today     No comments   

शिक्षक, प्राचार्य के पदों पर बड़े पैमाने पर भर्ती की तैयारी, असिस्टेंट प्रोफेसर के 3900 पदों पर होगी भर्ती

नीचे क्लिक करे और पढ़े पूरी खबर 

👇👇👇





तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण से बीच उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) दो बड़ी भर्तियों की तैयारी में जुटा है। प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में प्राचार्य एवं असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर व्यापक पैमाने पर भर्ती होनी है। इनमें प्राचार्य के 290 पद और असिस्टेंट प्रोफेसर के 3900 पद शामिल हैं।

प्राचार्य पद पर भर्ती के लिए परीक्षा की तिथि निर्धारित की जा चुकी है। वहीं, असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आयोग को उच्च शिक्षा निदेशालय से अधियाचन मिलने का इंतजार है। हालांकि प्राचार्य भर्ती के लिए लिखित परीक्षा ११ अक्तूबर को प्रस्तावित है। हालांकि इससे पहले भी तीन बार परीक्षा की तिथि घोषित की जा चुकी है लेकिन आयोग को हर बार परीक्षा स्थगित करनी पड़ी।
दो बार तो लॉकडाउन के कारण परीक्षा नहीं कराई जा सकी। सबसे पहले एक मार्च को लिखित परीक्षा के आयोजन का निर्णय लिया गया था। लेकिन, परीक्षा एजेंसी बदले जाने के कारण एक मार्च को प्रस्तावित परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। इसके बाद २९ मार्च को परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया लेकिन इस बार लॉक डाउन के कारण परीक्षा स्थगित कर दी गई और परीक्षा की अगली तिथि १९ अप्रैल निर्धारित की गई।


लॉक डाउन जारी रहने के कारण १९ अप्रैल को भी परीक्षा नहीं कराई जा सकी। अशासकीय महाविद्यालयों में प्राचार्य के २९० पदों पर भर्ती होनी है। इनमें स्नातकोत्तर महाविद्यालय पुरुष के १३४ एवं स्नातकोत्तर महाविद्यालय महिला के ३० पद और स्नातक महाविद्यालय पुरुष के १०५ एवं स्नातक महाविद्यालय महिला के २१ पद शामिल हैं।

दूसरी ओर, आयोग असिस्टेंट प्रोफेसर के ३९०० पदों पर भर्ती शुरू करने के लिए अधियाचन मिलने का इंतजार कर रहा है। यूपीएचईएसी विज्ञापन संख्या-४७ के तहत असिस्टेंट प्रोफेंसर के ११५० पदों पर भर्ती पूरी कर चुका है और उसे अब अगली भर्ती शुरू करनी है। प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के ३९०० पद रिक्त पड़े हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए शासन स्तर से उच्च शिक्षा निदेशालय को मंजूरी दी जा चुकी है। निदेशालयों में पदों का सत्यापन चल रहा है।

यह काम जल्द ही पूरा होने वाला है। इसके बाद उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर के ३९०० पदों पर भर्ती के लिए अधियाचन उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग को भेजा जाएगा और अधियाचन मिलने के बाद आयोग की ओर से विज्ञापन जारी कर भर्ती के लिए आवेदन मांगे जाएंगे।
२७३ चयनितों को नियुक्ति का इंतजार 
विज्ञापन संख्या-४७ के तहत अशासकीय महाविद्यालयों में समाजशास्त्र के २७३ पदों पर भर्ती के लिए यूपीएचईएससी अंतिम चयन परिणाम जारी कर चयनित अभ्यर्थियों की फाइलें उच्च शिक्षा निदेशालय को भेज चुका है। चयनित अभ्यर्थियों को अब ऑनलाइन काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी होने का इंतजार है। निदेशालय जल्द ही काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी करने जा रहा है। ऑनलाइन काउंसलिंग के दौरान चयनित अभ्यर्थियों से कॉलेज आवंटन के लिए विकल्प मांगे जाएंगे और इसके बाद उन्हें कॉलेज आवंटित करते हुए नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।




👉  Click Here to join Rozgarmantra Telegram Channel

       👉   Click Here To Join Our                 Rozgarmantra WhatsApp Group

👉 Click Here Rozgarmantra Official Facebook Page


👉 Click Here Rozgarmantra Official Facebook Group


  • Share This:  
  •  Facebook
  •  Twitter
  •  Google+
  •  Stumble
  •  Digg
Email ThisBlogThis!Share to XShare to Facebook
Newer Post Older Post Home

0 Please Share a Your Opinion.:

Post a Comment

Popular Posts

  • पुलिस मुख्यालय में तैनात सिपाही बना एसडीएम, क्लिक करे और पढ़े पूरी खबर
    पुलिस मुख्यालय में तैनात सिपाही बना एसडीएम माता-पिता को कॉल करते ही हो गए भावुक , भर आई थी आँखे नीचे क्लिक करे और पढ़े पूरी खबर ...
  • RPF कॉस्टिबल की प्रतियोगी परीक्षा 19 दिसंबर से RPF Constable Exam Date 2018
     RPF  कॉस्टिबल की प्रतियोगी परीक्षा 19 दिसंबर से    नीचे क्लिक करे और पढ़े पूरी खबर  👇👇👇 8619 पदों के लिए 59 लाख 8 ...
  • रेलवे में होगी 90 हजार पदों पर भर्ती, ग्रुप C व ग्रुप D में होगी भर्ती, क्लिक करे और पढ़े पूरी खबर
    रेलवे में तीन हजार टीसी, एक हजार गार्ड की होगी भर्ती, बहोत जल्द ग्रुप सी में होने वाली है 90 हजार भारतीय 12 वी पास औऱ स्नातक बेरोज़गा...
  • बड़ी खबर:- 4 दिसंबर से होगी पुलिस लाइन में अभिलेखों की समीक्षा और शारिरिक मानक परीक्षा, 18 जनपदों में कराई जाएगी अभिलेखों की समीक्षा और शारिरिक मानक परीक्षा,
    बड़ी खबर:- 4 दिसंबर से होगी पुलिस लाइन में अभिलेखों की समीक्षा और शारिरिक मानक परीक्षा, 18 जनपदों में कराई जाएगी अभिलेखों की समीक्षा और शार...
  • 1 दिसंबर से होगी up police की अभिलेखों की समीक्षा और शारिरिक मानक परीक्षा
    1 दिसंबर से होगी पुलिस लाइन में अभिलेखों की समीक्षा और शारिरिक मानक परीक्षा, लिखित परीक्षा में सफल हुए अभ्यथियो को मिलेगा मौका  नीचे क्...

Categories

Admit Cards (1) All Latest Jobs (3) LATEST NEWS (141) Latest Jobs (74) Latest news today (39) Police job (50) Results (2) UP Police news (79) jobs (2) रेलवे (14)

Pages

  • मुख्यपृष्ठ

Blog Archive

Powered by Blogger.

Contact Us

Name

Email *

Message *

Search This Blog

Email Subscription

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Sample Text

Copyright © rozgarmantra | Powered by Blogger
Design by Hardeep Asrani | Blogger Theme by NewBloggerThemes.com | Distributed By Gooyaabi Templates