रोडवेज दे रहा रोजगार 8 जिलो में होगी हर दिन भर्ती
Why are the roadways giving jobs unemployed,
नीचे क्लिक करे और पढ़े पूरी खबर
👇👇👇
![]() |
| roadway trucking jobs |
यदि आपके पास भारी वाहन चलाने का ड्राइविंग लाइसेंस है और दो साल वाहन चलाने का अनुभव , उम्र साढ़े 23 साल से अधिक और लंबाई पांच फीट तीन इंच से अधिक है तो फिर यह खबर आपके लिए है । इतनी अर्हता रखने के बावजूद भी आप बेरोजगार बैठे हैं तो फिर रोडवेज वाराणसी परिक्षेत्र के किसी भी डिपो में संपर्क करिए और बस चलाने की नौकरी तय मानिए । वाराणसी मडल क काशा डिपा , कैंट डिपो के अलावा चंदौली , जौनपुर , गाजीपुर , सोनभद्र , विध्यनगर के किसी भी डिपो में पहुंचकर अपना साक्षात्कार देकर नौकरी पक्की कर सकते हैं । पहले
सप्ताह में सिर्फ बृहस्पतिवार को कैंट डिपो में चालकों की भर्ती की प्रक्रिया होती थी । इससे विभिन्न जिलों से आने वाले चालकों की असुविधा को देखते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक ने संबंधित जिलों के रोडवेज डिपो पर ही भर्ती प्रक्रिया पूर्ण कराने का निर्देश दिया है ।
![]() |
| roadway trucking jobs |
क्या है योग्यता " भारी वाहन का ड्राइविंग लाइसेंस जरूरी । " दो साल भारी वाहन चलाने का अनुभव होना चाहिए । " कम से कम आठवीं पास होना चाहिए । " उम्र 23 साल छह माह से कम नहीं होना चाहिए । " चालक की लंबाई पांच फीट साढ़े तीन इंच से कम न हो । " सप्ताह के किसी भी दिन किसी भी जिले के डिपो में टेस्ट देकर नौकरी संबंधित प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं ।
बस चलाइए , बोनस के साथ वेतन पाइए
रोडवेज में अनुबंध के तहत चालकों की भर्ती की जाएगी । अब चालकों को पैसा भी बढ़ाकर दिया जा रहा है । पहले सवा रुपये प्रति किमी की दर से भुगतान होता था । अब डेढ़ रुपये प्रति किलोमीटर की दर से चालकों को भुगतान किया जाएगा । 25 दिन ड्यूटी पूरी करने पर 2500 रुपये अलग से बोनस के तौर पर भी दिए जाएंगे ।
चालकों के साथ रोडवेज की बढ़ेगी आय
चालकों की पर्याप्त भर्ती होने से रोडवेज को यह फायदा होगा कि चालकों की संख्या बढ़ेगी और परिसर में खड़ी बसें सड़कों पर चलनी शुरू हो जाएंगी । इससे यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी ही साथ में रोडवेज का इनकम भी बढ़ेगा । अभी तक चालकों की संख्या कम होने से अन्य चालकों पर दोहरा बोझ पड़ रहा है । एक - एक चालक को 400 किमी से अधिक फेरा लगाना पड़ रहा है ।
बेरोजगार चालकों के लिए सुनहरा अवसर दिया जा रहा है । चालक अपने ही जिले के किसी भी रोडवेज डिपो में संपर्क कर भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं । यह प्रक्रिया पूरी तरह से निःशुल्क है किसी भी तरह का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा । - केके शर्मा , क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज , वाराणसी परिक्षेत्र
![]() |
| roadway trucking jobs |
Why are the roadways giving jobs unemployed



0 Please Share a Your Opinion.:
Post a Comment