UPTET : वायस रिकार्डिंग सीसीटीवी से निगरानी होगी, परीक्षा केंद्रों पर पर्यवेक्षक , स्टैटिक मजिस्ट्रेट भी नहीं ले जा सकेंगे स्मार्टफोन
नीचे क्लिक करे और पढ़े पूरी खबर
👇👇👇
uptet
इस बार उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा ( यूपीटीईटी ) कड़ी निगरानी होगी । परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए केंद्रों पर वायस रिकार्डिंग और सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी । 22 दिसंबर को प्रस्तावित इस परीक्षा की निगरानी की जिम्मेदारी डीएम - एसएसपी को दी गई है । सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी ने बताया कि वायस रिकार्डिंग और सीसीटीवी कैमरे से युक्त विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है । परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र के साथ - साथ आवेदन में लगी फोटो , फोटो पहचान पत्र , प्रशिक्षण योग्यता का प्रमाण पत्र साथ लेकर आना होगा । इसके बिना प्रवेश नहीं मिलेगा । साथ ही उन्हें सख्त निर्देश दिया गया है कि वे अपने साथ मोबाइल फोन अथवा अन्य इलेक्ट्रानिक डिवाइस लेकर न आएं । सचिव की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि केंद्र व्यवस्थापक , पर्यवेक्षक , स्टैटिक मजिस्ट्रेट को भी अपने साथ कैमरा युक्त स्मार्ट फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी । कक्ष निरीक्षक भी स्मार्ट फोन नहीं रख सकते हैं ।
प्रयागराज में 140 , लखनऊ में 86 केंद्रों पर uptet
सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने बताया कि uptet के लिए प्रदेश भर में 2076 केंद्र बनाए जाने की सूचना एनआईसी को भेजी गई है । बताया कि टीईटी के लिए सबसे अधिक 140 केंद्र प्रयागराज में बनाए जाने की सिफारिश की गई जबकि लखनऊ में 86 परीक्षा - केंद्र बनाए गए हैं । यूपीटीईटी में प्राथमिक में 1076336 और उच्च प्राथमिक में 569174 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं । सचिव ने बताया कि 12 दिसंबर तक प्रवेश पत्र अपलोड कर दिए जाएंगे । 22 दिसंबर को परीक्षा दो पाली में होगी , पहली पाली 10 से 12 . 30 बजे और दूसरी पाली की परीक्षा 2 . 30 से 5 . 00 बजे के बीच होगी । परीक्षा नियामक की ओर से 26 दिसंबर को उत्तर कुंजी जारी की जाएगी । 13 जनवरी तक विशेषज्ञों की टीम आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद 16 जनवरी को संशोधित उत्तरकंजी जारी होगी । 21 जनवरी को परिणाम जारी किया जाएगा ।
UPTET: Voice recording will be monitored by CCTV
This time the Uttar Pradesh Teacher Eligibility Test (UPTET) will be closely monitored. The centers will be monitored through voice recording and CCTV to ensure the accuracy of the exam. The DM-SSP has been given the responsibility of monitoring this examination proposed on 22 December. Secretary Examination Regulatory Authority Anil Bhushan Chaturvedi said that schools with voice recording and CCTV cameras have been made examination centers. Candidates will have to bring along with the admit card the photo, photo identity card, training qualification certificate. Without this, you will not get admission. Also, they have been given strict instructions not to bring mobile phones or other electronic devices with them. The directive issued by the secretary stated that the center administrator, supervisor, static magistrate will also not be allowed to carry a smart phone with camera. Room inspectors also cannot keep smart phones.
YPTET at 140 centers in Prayagraj, 86 centers in Lucknow
Secretary Examination Regulatory Authority informed that the information about setting up 2076 centers across the state for UPTET has been sent to NIC. Told that maximum 140 centers have been recommended for TET in Prayagraj while 86 exam centers have been made in Lucknow. 1076336 candidates are registered in UPTET in primary and 569174 in upper primary. Secretary said that by December 12, the admit cards will be uploaded. On 22 December, the exam will be in two shifts, first shift 10 to 12. 30 o'clock and second shift exam 2. 30 to 5. It will be between 00 pm. Answer key will be released on 26 December by the exam regulator. The revised answer chain will be released on January 16, after the team of experts has settled objections by January 13. The result will be released on January 21.
0 Please Share a Your Opinion.:
Post a Comment