इस साल होने वाली रेलवे भर्ती परीक्षा टल सकती है
रेलवे में होने जा रही करीब एक लाख नई भर्तियो के लिए होने वाली परीक्षा में देरी हो सकती है। इस देरी का मुख्य कारण यह है कि एक लाख रिक्त पदों के लिए आवेदन करने वालो की सख्या करीब 2 करोड़ 37 लाख है । एक पद पर करीब 237 उम्मीदवार फ़ाइट कर रहे है । इन दो करोड़ 37 लाख आवेदनों की छटाई करने में रेल प्रशासन को खासी परेशानी हो रही है इस के अलावा भी स्टेट्स में बड़ी सख्या में परीक्षा केंद्रों का निर्धारण करने भी बहोत मुश्किल काम है इस लिए रेलवे भर्ती का एग्जाम इस साल होने का कोई आसार नजर नही आ रहे है ।
रेलवे में 1 लाख पदों पर भर्ती के लिए इस साल फरवरी में अधिसूचना जारी की गई थी । इस के बाद उम्मीद जताई जा रही थी। कि उमीदवार को मई माह से प्रवेश पत्र भेजना शुरू कर दिया जाएगा । लेकिन इतनी बड़ी सँख्या में आवेदन आने से रेलवे मुश्किल में फंस गया सभी दो करोड़ 37 लाख आवेदन आने से इनकी छटनी में रेल कमियो को जूझना पड़ रहा है । अधिकारियों के मुताबिक अभयथियो को प्रवेश पत्र कब तक वितरण किया जाएगा और परीक्षा कब होगी इसके बारे में अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे है ।
लेकिन इसे पहले रेलवे दावा कर रही थी कि दिसम्बर 2018 तक प्रवेश पत्र जारी कर के इसी साल परीक्षा करा ली जाएगी और फिजिकल मेडिकल टेस्ट आदि पूरे कर लिए जाएंगे । लेकिन अभी के हालात देखते हुए कहा जा सकता है कि परीक्षा इस साल आयोजित होनी मुश्किल है ।



0 Please Share a Your Opinion.:
Post a Comment