rozgarmantra

  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Home
  • All Latest Jobs
  • Results
  • Admit Cards
  • Disclaimer

Sunday, July 22, 2018

उत्तर प्रदेश PCS 2018 के लिए आवेदन 6 जुलाई से

 Latest Jobs, Police job, UP Police news     No comments   

उत्तर प्रदेश PCS 2018 के लिए आवेदन 6 जुलाई से



उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस 2018 प्री परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 6 जुलाई से शुरू होगी। पीसीएस के 831 पदों के लिए होने वाली इस परीक्षा में एसडीएम के 119 और डिप्टी एसपी के करीब सौ पद शामिल हैं। अभ्यर्थियों को 2 अगस्त तक फीस जमा करते हुए 6 अगस्त तक अपने आवेदन पूरे करने होंगे। इस साल पीसीएस की परीक्षा के लिए काफी बदलाव भी किए गए हैं।


नए बदलाव के तहत असिस्टेंट कन्जर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट (एसीएफ) के पद पहली बार पीसीएस में शामिल किए गए हैँ। दोनों की प्री-परीक्षा एक ही होगी हालांकि मुख्य परीक्षा को अलग-अलग आयोजित किया जाएगा। इसी तरह पीसीएस-2018 में मेडिकल विषय को मुख्य परीक्षा में स्थान दिया गया है।



गलत उत्तर पर कटेंगे एक तिहाई नंबर पीसीएस प्री परीक्षा में बड़ा बदलाव यह किया गया है कि, अब हर गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काट लिए जाएंगे। इसी तरह मेंस परीक्षा में अब तक दो वैकल्पिक विषय होते थे, लेकिन पीसीएस 2018 परीक्षा से मेंस में सिर्फ एक वैकल्पिक विषय रहेगा। इसलिए इस परीक्षा के कुल अंकों में भी बदलाव होगा। इसके अलावा आयो ने पीसीएस के इंटरव्यू पैटर्न में भी बदलाव किया है। पहले इंटरव्यू के लिए 200 अंक निर्धारित थे जो 2018 परीक्षा से 100 तक ही रह जाएंगे।

गलतियों में सुधार के लिए मिलेगा मौका
इन बदलावों के साथ ही आयोग ने पीसीएस समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए किए जाने वाले ऑनलाइन आवेदन में भी बदलाव कर दिया है। एनआईसी की मदद से अब ऐसा सिस्टम तैयार किया गया है, जिससे फार्म भरते हुए हुई किसी गलती का सुधार किया जा सकेगा। इसके लिए आयोग अलग से समय देगा। फिलहाल फार्म में गलती होने पर दूसरा फार्म भरना पड़ता है। 
  • Share This:  
  •  Facebook
  •  Twitter
  •  Google+
  •  Stumble
  •  Digg
Email ThisBlogThis!Share to XShare to Facebook
Newer Post Older Post Home

0 Please Share a Your Opinion.:

Post a Comment

Popular Posts

  • पुलिस मुख्यालय में तैनात सिपाही बना एसडीएम, क्लिक करे और पढ़े पूरी खबर
    पुलिस मुख्यालय में तैनात सिपाही बना एसडीएम माता-पिता को कॉल करते ही हो गए भावुक , भर आई थी आँखे नीचे क्लिक करे और पढ़े पूरी खबर ...
  • RPF कॉस्टिबल की प्रतियोगी परीक्षा 19 दिसंबर से RPF Constable Exam Date 2018
     RPF  कॉस्टिबल की प्रतियोगी परीक्षा 19 दिसंबर से    नीचे क्लिक करे और पढ़े पूरी खबर  👇👇👇 8619 पदों के लिए 59 लाख 8 ...
  • रेलवे में होगी 90 हजार पदों पर भर्ती, ग्रुप C व ग्रुप D में होगी भर्ती, क्लिक करे और पढ़े पूरी खबर
    रेलवे में तीन हजार टीसी, एक हजार गार्ड की होगी भर्ती, बहोत जल्द ग्रुप सी में होने वाली है 90 हजार भारतीय 12 वी पास औऱ स्नातक बेरोज़गा...
  • बड़ी खबर:- 4 दिसंबर से होगी पुलिस लाइन में अभिलेखों की समीक्षा और शारिरिक मानक परीक्षा, 18 जनपदों में कराई जाएगी अभिलेखों की समीक्षा और शारिरिक मानक परीक्षा,
    बड़ी खबर:- 4 दिसंबर से होगी पुलिस लाइन में अभिलेखों की समीक्षा और शारिरिक मानक परीक्षा, 18 जनपदों में कराई जाएगी अभिलेखों की समीक्षा और शार...
  • 1 दिसंबर से होगी up police की अभिलेखों की समीक्षा और शारिरिक मानक परीक्षा
    1 दिसंबर से होगी पुलिस लाइन में अभिलेखों की समीक्षा और शारिरिक मानक परीक्षा, लिखित परीक्षा में सफल हुए अभ्यथियो को मिलेगा मौका  नीचे क्...

Categories

Admit Cards (1) All Latest Jobs (3) LATEST NEWS (141) Latest Jobs (74) Latest news today (39) Police job (50) Results (2) UP Police news (79) jobs (2) रेलवे (14)

Pages

  • मुख्यपृष्ठ

Blog Archive

Powered by Blogger.

Contact Us

Name

Email *

Message *

Search This Blog

Email Subscription

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Sample Text

Copyright © rozgarmantra | Powered by Blogger
Design by Hardeep Asrani | Blogger Theme by NewBloggerThemes.com | Distributed By Gooyaabi Templates