rozgarmantra

  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Home
  • All Latest Jobs
  • Results
  • Admit Cards
  • Disclaimer

Thursday, January 13, 2022

Sports Quota Reservation in UP Jobs: याेगी सरकार का युवाओं काे बड़ा ताेहफा... अब सरकारी नौकरियों में खेल कोटा के तहत होगी सीधी भर्ती

 No comments   

 

 यूपी सरकार ने सरकारी नौकरियों में खेल कोटा आरक्षण को मंजूरी दे दी है. खिलाड़ियों को ग्रुप बी और सी में सीधी भर्ती के साथ-साथ वर्टिकल रिजर्वेशन और प्रमोशन का भी लाभ दिया जाएगा




UP Sarkari Naukri me Sports Quota: उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए खुशखबरी है. यूपी चुनाव (UP Election) से पहले योगी आदित्यनाथ सरकार ने युवाओं को बड़ा तोहफा दिया है. यूपी सरकार ने राज्य की सरकारी नौकरियों (UP Govt Jobs) में स्पोर्ट्स कोटा लागू करने की मांग स्वीकार कर ली है. उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने इस संबंध में एक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. लंबे समय से यूपी की सरकारी भर्तियों में खेल कोटा के तहत आरक्षण (Sports Quota reservation in UP Jobs) देने की मांग की जा रही थी, जिसे अब मंजूरी मिली है.

यूपी कैबिनेट में गुरुवार, 06 जनवरी 2022 को इस संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दी है. इसके तहत अब उत्तर प्रदेश की सरकारी नौकरियों में खेल कोटा आरक्षण (Sports Quota Jobs) दिया जाएगा. टीओआई की रिपोर्ट ग्रुप बी वैकेंसी (Group B Vacancy) के पदों पर स्पोर्ट्स कोटे से सीधी भर्ती की जाएगी. इसके अलावा 2 फीसदी हॉरिजंटल रिजर्वेशन का भी लाभ दिया जाएगा


इस फैसले के बाद यूपी सरकार के विभिन्न विभागों से कुल 24 ग्रुप बी के पद अलग किए गए हैं, जिन पर स्पोर्ट्स पर्सन को सीधी नौकरी दी जाएगी. इन पदों पर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग यानी यूपीपीएससी (UPPSC) द्वारा भर्ती की जाती है. खिलाड़ियों का चयन संबंधित खेलों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी परफॉर्मेंस और प्रतिष्ठित खेल प्रतिस्पर्धाओं में भागीदारी पर निर्भर करेगा.

जो अभ्यर्थी ग्रुप बी रिक्रूटमेंट (Group B Recruitment) के नियमों में कवर नहीं होंगे, उन्हें ग्रुप सी भर्ती (Group C Jobs) में 2 फीसदी आरक्षण का लाभ मिलेगा. इन सभी प्रक्रियाओं के लिए यूपी सरकार ने संबंधित नियोक्ता एजेंसियों को नियम बनाने का निर्देश दिया है.

प्रमोशन का लाभ भी

सीधी भर्ती और नौकरी में आरक्षण के अलावा स्पोर्ट्स पर्सन्स को प्रमोशन का लाभ भी दिया जाएगा. रिपोर्ट के अनुसार, जो खिलाड़ी सिस्टम में रहते हुए मेडल जीतेंगे, उन्हें सरकार आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देगी. ग्रुप सी कर्मचारियों को यह लाभ उनके करियर में दो बार और ग्रुप बी कर्मचारियों को एक बार मिल सकेगा.

यूपी पुलिस प्रमोशन में भी आरक्षण


उत्तर प्रदेश कैबिनेट (UP Cabinet) ने यूपी पुलिस (स्किल्ड प्लेयर) रिक्रूटमेंट और आउट ऑफ टर्न प्रमोशन रूल्स 2021 (Out of Turn Promotion) को भी मंजूरी दे दी है. इसके अंतर्गत अब यूपी पुलिस में भी खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन का लाभ मिल सकेगा

  • Share This:  
  •  Facebook
  •  Twitter
  •  Google+
  •  Stumble
  •  Digg
Email ThisBlogThis!Share to XShare to Facebook
Newer Post Older Post Home

0 Please Share a Your Opinion.:

Post a Comment

Popular Posts

  • पुलिस मुख्यालय में तैनात सिपाही बना एसडीएम, क्लिक करे और पढ़े पूरी खबर
    पुलिस मुख्यालय में तैनात सिपाही बना एसडीएम माता-पिता को कॉल करते ही हो गए भावुक , भर आई थी आँखे नीचे क्लिक करे और पढ़े पूरी खबर ...
  • RPF कॉस्टिबल की प्रतियोगी परीक्षा 19 दिसंबर से RPF Constable Exam Date 2018
     RPF  कॉस्टिबल की प्रतियोगी परीक्षा 19 दिसंबर से    नीचे क्लिक करे और पढ़े पूरी खबर  👇👇👇 8619 पदों के लिए 59 लाख 8 ...
  • रेलवे में होगी 90 हजार पदों पर भर्ती, ग्रुप C व ग्रुप D में होगी भर्ती, क्लिक करे और पढ़े पूरी खबर
    रेलवे में तीन हजार टीसी, एक हजार गार्ड की होगी भर्ती, बहोत जल्द ग्रुप सी में होने वाली है 90 हजार भारतीय 12 वी पास औऱ स्नातक बेरोज़गा...
  • बड़ी खबर:- 4 दिसंबर से होगी पुलिस लाइन में अभिलेखों की समीक्षा और शारिरिक मानक परीक्षा, 18 जनपदों में कराई जाएगी अभिलेखों की समीक्षा और शारिरिक मानक परीक्षा,
    बड़ी खबर:- 4 दिसंबर से होगी पुलिस लाइन में अभिलेखों की समीक्षा और शारिरिक मानक परीक्षा, 18 जनपदों में कराई जाएगी अभिलेखों की समीक्षा और शार...
  • 1 दिसंबर से होगी up police की अभिलेखों की समीक्षा और शारिरिक मानक परीक्षा
    1 दिसंबर से होगी पुलिस लाइन में अभिलेखों की समीक्षा और शारिरिक मानक परीक्षा, लिखित परीक्षा में सफल हुए अभ्यथियो को मिलेगा मौका  नीचे क्...

Categories

Admit Cards (1) All Latest Jobs (3) LATEST NEWS (141) Latest Jobs (74) Latest news today (39) Police job (50) Results (2) UP Police news (79) jobs (2) रेलवे (14)

Pages

  • मुख्यपृष्ठ

Blog Archive

Powered by Blogger.

Contact Us

Name

Email *

Message *

Search This Blog

Email Subscription

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Sample Text

Copyright © rozgarmantra | Powered by Blogger
Design by Hardeep Asrani | Blogger Theme by NewBloggerThemes.com | Distributed By Gooyaabi Templates