rozgarmantra

  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Home
  • All Latest Jobs
  • Results
  • Admit Cards
  • Disclaimer

Sunday, September 27, 2020

896 पीएसी जवानो को फ़ौरन दे प्रमोशन , सीएम योगी ने दिए निर्देश

 No comments   

 896 पीएसी जवानो को फ़ौरन दे प्रमोशन , सीएम योगी ने दिए निर्देश 



पीएसी से सिविल पुलिस में गए लगभग एक हजार कर्मियों को एक झटके में पदावनत कर उनके मूल काडर में वापस किए जाने का आला पुलिस अफसरों का फैसला अब उन पर भारी पड़ रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस फैसले पर नाराजगी जताते हुए डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी को ऐसे सभी कर्मियों की नियमानुसार पदोन्नति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने डीजीपी से कहा कि वह इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों का उत्तरदायित्व निर्धारित कर इसकी रिपोर्ट शासन को दें।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि शासन के संज्ञान में लाए बगैर ऐसी कार्रवाई से पुलिस के मनोबल पर प्रभाव पड़ता है। इसके बाद पुलिस विभाग के अफसर अपने बचाव को लेकर तर्क गढऩे में लग गए हैं। वहीं, डीजीपी ने कहा कि विभाग के अफसरों के साथ बैठक कर संबंधित कर्मियों को प्रोन्नत करने पर विचार-विमर्श किया जाएगा। जहां तक उत्तरदायित्व निर्धारण करने का सवाल है तो पूरे प्रकरण का परीक्षण कर इसकी रिपोर्ट शासन को सौंपी जाएगी।
यह है मामला... पीएसी कर्मियों को सिविल पुलिस में तैनात किया जाता रहा है। इन्हें वहां वरिष्ठता सूची में शामिल कर प्रोन्नति भी दी जा रही थी। सिविल पुलिस की तरह प्रोन्नति को लेकर पीएसी के कुछ कर्मियों ने उच्च न्यायालय में रिट दायर की थी। इसके बाद पुलिस भर्ती बोर्ड ने ऐसे सभी मामलों की जानकारी मांगी। तब पुलिस महानिदेशक मुख्यालय ने एक समिति बनाई। 

पुलिस मुख्यालय में तैनात सिपाही बना एसडीएम

समिति की रिपोर्ट के अनुसार 932 आरक्षी पीएसी के पद पर भर्ती हुए थे। इनमें 22 आरक्षी नागरिक, 890 मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस और 6 उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर तैनात थे। 14 कार्मिक सेवानिवृत्ति/ऐच्छिक सेवानिवृत्ति व मृत्यु के कारण अब पुलिस में नहीं हैं। इसके बाद पुलिस महानिदेशक के अनुमोदन से 918 कर्मियों को आरक्षी पीएसी के पद पर पदावनत करते हुए इनकी नियुक्ति वापस पीएसी संवर्ग में कर दी गई। 

Earn Money Online, Earn Money Online In India For Students, Earn Money Online In India Without Investment

पीएसी के अफसर को कहा गया कि इनमें से जो आरक्षी नियमावली के प्रावधानों के अनुरूप मुख्य आरक्षी पीएसी/ प्लाटून कमांडर के पद पर पदोन्नति प्राप्त करने के पात्र हैं, उनकी पदोन्नति की कार्यवाही पीएसी मुख्यालय समयबद्ध तरीके से कराए।




👉  Click Here to join Rozgarmantra Telegram Channel

       👉   Click Here To Join Our                 Rozgarmantra WhatsApp Group

👉 Click Here Rozgarmantra Official Facebook Page


👉 Click Here Rozgarmantra Official Facebook Group


  • Share This:  
  •  Facebook
  •  Twitter
  •  Google+
  •  Stumble
  •  Digg
Email ThisBlogThis!Share to XShare to Facebook
Newer Post Older Post Home

0 Please Share a Your Opinion.:

Post a Comment

Popular Posts

  • पुलिस मुख्यालय में तैनात सिपाही बना एसडीएम, क्लिक करे और पढ़े पूरी खबर
    पुलिस मुख्यालय में तैनात सिपाही बना एसडीएम माता-पिता को कॉल करते ही हो गए भावुक , भर आई थी आँखे नीचे क्लिक करे और पढ़े पूरी खबर ...
  • RPF कॉस्टिबल की प्रतियोगी परीक्षा 19 दिसंबर से RPF Constable Exam Date 2018
     RPF  कॉस्टिबल की प्रतियोगी परीक्षा 19 दिसंबर से    नीचे क्लिक करे और पढ़े पूरी खबर  👇👇👇 8619 पदों के लिए 59 लाख 8 ...
  • रेलवे में होगी 90 हजार पदों पर भर्ती, ग्रुप C व ग्रुप D में होगी भर्ती, क्लिक करे और पढ़े पूरी खबर
    रेलवे में तीन हजार टीसी, एक हजार गार्ड की होगी भर्ती, बहोत जल्द ग्रुप सी में होने वाली है 90 हजार भारतीय 12 वी पास औऱ स्नातक बेरोज़गा...
  • बड़ी खबर:- 4 दिसंबर से होगी पुलिस लाइन में अभिलेखों की समीक्षा और शारिरिक मानक परीक्षा, 18 जनपदों में कराई जाएगी अभिलेखों की समीक्षा और शारिरिक मानक परीक्षा,
    बड़ी खबर:- 4 दिसंबर से होगी पुलिस लाइन में अभिलेखों की समीक्षा और शारिरिक मानक परीक्षा, 18 जनपदों में कराई जाएगी अभिलेखों की समीक्षा और शार...
  • 1 दिसंबर से होगी up police की अभिलेखों की समीक्षा और शारिरिक मानक परीक्षा
    1 दिसंबर से होगी पुलिस लाइन में अभिलेखों की समीक्षा और शारिरिक मानक परीक्षा, लिखित परीक्षा में सफल हुए अभ्यथियो को मिलेगा मौका  नीचे क्...

Categories

Admit Cards (1) All Latest Jobs (3) LATEST NEWS (141) Latest Jobs (74) Latest news today (39) Police job (50) Results (2) UP Police news (79) jobs (2) रेलवे (14)

Pages

  • मुख्यपृष्ठ

Blog Archive

Powered by Blogger.

Contact Us

Name

Email *

Message *

Search This Blog

Email Subscription

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Sample Text

Copyright © rozgarmantra | Powered by Blogger
Design by Hardeep Asrani | Blogger Theme by NewBloggerThemes.com | Distributed By Gooyaabi Templates