rozgarmantra

  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Home
  • All Latest Jobs
  • Results
  • Admit Cards
  • Disclaimer

Wednesday, August 19, 2020

C.E.T :- 10वीं, 12वीं और स्नातक स्तरों पर होगी सामान्य पात्रता परीक्षा, प्रधानमंत्री मोदी ने करोड़ों युवाओं के लिए वरदान बताया राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी को Common Eligibility Test

 Latest news today     No comments   

  C.E.T :- 10वीं, 12वीं और स्नातक स्तरों पर होगी सामान्य पात्रता परीक्षा, प्रधानमंत्री मोदी ने करोड़ों युवाओं के लिए वरदान बताया राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी को 



Common Eligibility Test

केंद्र सरकार के मंत्रालयों, विभागों एवं संगठनों में सरकारी नौकरी पाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी। मोदी सरकार की कैबिनेट बैठक में ग्रुप बी और ग्रुप सी के पदों पर भर्ती के लिए एक ही सामान्य पात्रता परीक्षा (Common Eligibility Test - CET) को मंजूरी दे दी है। केंद्र सरकार के सचिव सी चंद्रमौली से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान की लगभग 20 से अधिक भर्ती एजेंसियां हैं और इन सभी की परीक्षाओं को हम धीरे-धीरे समय के साथ भविष्य में सामान्य पात्रता परीक्षा (Common Eligibility Test) कराएंगे। हालांकि, आरम्भ में केवल तीन एजेंसियों के परीक्षाओं को राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (NRA) द्वारा आयोजित किया जाएगा।

"करोड़ों युवाओं के लिए वरदान साबित होगी राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी" - प्रधानमंत्री मोदी


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी के गठन और इसके द्वारा सामान्य पात्रता परीक्षा के आयोजन के कदम को लेकर कहा कि यह "राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी करोड़ों युवाओं के लिए वरदान साबित होगी। यह कई अलग-अलग परीक्षाओं को समाप्त करेगी और इससे समय एवं संसाधनों की बचत होगी। इससे पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा।"


मंजूरी मिलने के बाद सामान्य पात्रता परीक्षा का आयोजन अगले वर्ष यानि 2021 से किया जाना है, इसके तहत सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को केंद्रीय विभागों एवं संगठनों में भर्ती के लिए अलग-अलग आवेदन नहीं करने होंगे।


क्या है सामान्य पात्रता परीक्षा (CET) और राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (NRA)?


सरकार ने सामान्य पात्रता परीक्षा का प्रस्ताव सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवा बेरोजगारों को सहुलियत देने के उद्देश्य किया है। कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्री जितेंद्र सिंह ने 13 मार्च 2020 को जानकारी दी थी कि सरकारी एजेंसियों और हर वर्ष आवेदन करने वाले 2.5 करोड़ उम्मीदवारों हेतु भर्ती प्रक्रिया को दुरूस्त करने के लिए केंद्र सरकार एक ऑटोनॉमस बॉडी ‘राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (National Recruitment Agency - NRA)’ का गठन करेगी जो कि सामान्य पात्रता परीक्षा यानि कॉमन इलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) का ऑनलाइन आयोजन करेगी।


सामान्य पात्रता परीक्षा तीन स्तरों पर हो सकती है – सेकेंड्री (10वीं), सीनियर सेकेंड्री (12वीं) और स्नातक। उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार इन परीक्षाओं में सम्मिलित हो पाएंगे। सामान्य पात्रता परीक्षा से उम्मीदवारों को अलग-अलग भर्ती परीक्षाएं न देनी पड़ेंगी। इससे विभिन्न भर्ती परीक्षाओं की तिथियों में क्लैश भी नहीं होगा। साथ ही, उम्मीदवारों को अलग-अलग फॉर्म भरने में बार-बार शुल्क देने की बजाए एक ही परीक्षा के लिए शुल्क का भुगतान करना होगा।



सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) के आयोजन और क्रियान्वयन के लिए नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी (एनआरए) के गठन का प्रस्ताव 2020 के बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री द्वारा किया गया था। संयुक्त योग्यता परीक्षा कर्मचारी चयन आयोग, रेलवे भर्ती बोर्ड और इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सेलेक्शन के पहले स्तर की परीक्षाओं को प्रतिस्थापित करेगी।



उप पुलिस दरोगा भर्ती लेटेस्ट न्यूज़ 2020




👉  Click Here to join Rozgarmantra Telegram Channel

       👉   Click Here To Join Our                 Rozgarmantra WhatsApp Group

👉 Click Here Rozgarmantra Official Facebook Page


👉 Click Here Rozgarmantra Official Facebook Group


  • Share This:  
  •  Facebook
  •  Twitter
  •  Google+
  •  Stumble
  •  Digg
Email ThisBlogThis!Share to XShare to Facebook
Newer Post Older Post Home
View mobile version

0 Please Share a Your Opinion.:

Post a Comment

Popular Posts

  • पुलिस मुख्यालय में तैनात सिपाही बना एसडीएम, क्लिक करे और पढ़े पूरी खबर
    पुलिस मुख्यालय में तैनात सिपाही बना एसडीएम माता-पिता को कॉल करते ही हो गए भावुक , भर आई थी आँखे नीचे क्लिक करे और पढ़े पूरी खबर ...
  • RPF कॉस्टिबल की प्रतियोगी परीक्षा 19 दिसंबर से RPF Constable Exam Date 2018
     RPF  कॉस्टिबल की प्रतियोगी परीक्षा 19 दिसंबर से    नीचे क्लिक करे और पढ़े पूरी खबर  👇👇👇 8619 पदों के लिए 59 लाख 8 ...
  • रेलवे में होगी 90 हजार पदों पर भर्ती, ग्रुप C व ग्रुप D में होगी भर्ती, क्लिक करे और पढ़े पूरी खबर
    रेलवे में तीन हजार टीसी, एक हजार गार्ड की होगी भर्ती, बहोत जल्द ग्रुप सी में होने वाली है 90 हजार भारतीय 12 वी पास औऱ स्नातक बेरोज़गा...
  • बड़ी खबर:- 4 दिसंबर से होगी पुलिस लाइन में अभिलेखों की समीक्षा और शारिरिक मानक परीक्षा, 18 जनपदों में कराई जाएगी अभिलेखों की समीक्षा और शारिरिक मानक परीक्षा,
    बड़ी खबर:- 4 दिसंबर से होगी पुलिस लाइन में अभिलेखों की समीक्षा और शारिरिक मानक परीक्षा, 18 जनपदों में कराई जाएगी अभिलेखों की समीक्षा और शार...
  • 1 दिसंबर से होगी up police की अभिलेखों की समीक्षा और शारिरिक मानक परीक्षा
    1 दिसंबर से होगी पुलिस लाइन में अभिलेखों की समीक्षा और शारिरिक मानक परीक्षा, लिखित परीक्षा में सफल हुए अभ्यथियो को मिलेगा मौका  नीचे क्...

Categories

Admit Cards (1) All Latest Jobs (3) LATEST NEWS (141) Latest Jobs (74) Latest news today (39) Police job (50) Results (2) UP Police news (79) jobs (2) रेलवे (14)

Pages

  • मुख्यपृष्ठ

Blog Archive

Powered by Blogger.

Contact Us

Name

Email *

Message *

Search This Blog

Email Subscription

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Sample Text

Copyright © rozgarmantra | Powered by Blogger
Design by Hardeep Asrani | Blogger Theme by NewBloggerThemes.com | Distributed By Gooyaabi Templates