यूपी बोर्ड : कक्षा 9 से 12 तक का संशोधित पाठ्यक्रम जारी इस साल पाठ्यक्रम का कितना हिस्सा पढ़ना है , आसानी से जान सकेंगे छात्र कोरोना के चलते बंद हैं स्कूल , 30 प्रतिशत कम कर दिया गया है पाठ्यक्रम
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए सत्र 2020-21 का संशोधित पाठ्यक्रम जारी कर दिया है । इससे छात्र आसानी से समझ सकेंगे कि इस साल कितने टॉपिक को पढ़ना है और किस टॉपिक के कितने अंक निर्धारित हैं । परिषद ने संशोधित पाठ्यक्रम को वेबसाइट पर अपलोड करने के साथ ही इसे सभी शिक्षकों और छात्रों को मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं । यूपी बोर्ड की किताबें पूर्व निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार ही प्रकाशित की गई हैं , लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते स्कूल बंद हैं ऑनलाइन पढ़ाई कराई जा रही है । इसे देखते हुए बोर्ड ने पाठ्यक्रम को 30 प्रतिशत कम करने का निर्णय किया था । हालांकि शिक्षकों को स्पष्ट जानकारी नहीं हो पा रही थी कि वे किस टॉपिक को पढ़ाएं और किसे न पढ़ाएं । संशोधित पाठ्यक्रम में शुरू में वह हिस्सा दिया गया है , जो छात्रों को नहीं पढ़ना है । उसके बाद वे टॉपिक दिए गए हैं , जिनको इस सत्र में पढ़ना है ।
उप पुलिस दरोगा भर्ती लेटेस्ट न्यूज़ 2020

0 Please Share a Your Opinion.:
Post a Comment