नीचे क्लिक करे और पढ़े पूरी खबर
👇👇👇
मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि हालात सामान्य होते ही सरकार सबसे पहले 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं कराएगी । कोरोना के खतरे के चलते पिछले महीने कुल 83 पाठ्यक्रमों की परीक्षाएंबीच में स्थगित करनी पड़ी थीं । निशंक ने कहा , सरकार ने फैसला लिया है कि इनमें से अब 29 मूल विषयों की ही परीक्षाएं कराई जाएंगी । बाकी विषयों में स्कूलों द्वारा छात्र - छात्राओं के आंतरिक आकलन के आधार पर अंक प्रदान कर दिए जाएंगे । ' हिन्दुस्तान ' से विशेष बातचीत में निशंक ने कहा , छूटी हुई परीक्षाओं पर उच्च अधिकारियों विचार - विमर्श किया जा रहा है । प्रवेश परीक्षा , प्रतियोगी परीक्षाओं , प्रवेश तिथियों से संबंधित पहलुओं को ध्यान में रख निर्णय होगा ।
दस दिन पूर्व सूचना मिलेगीः सरकार सभी पक्षों को दस दिन की पूर्व सूचना देकर छूटी हुई 29 बोर्ड परीक्षाएं आयोजित कराएगी । जैसे ही सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं का रास्ता साफ होगा , उम्मीद है कि आईसीएससी बोर्ड भी उसी अनुरूप कदम उठाएगा । निशंक ने कहा , सीबीएसई के स्कूलों में कक्षा एक आठवीं , नौवीं तथा 11वीं की छूटी हुई परीक्षाओं को रद्द कर आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर अगली कक्षाओं में प्रोन्नत कर दिया गया है ।

0 Please Share a Your Opinion.:
Post a Comment