rozgarmantra

  • Home
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Home
  • All Latest Jobs
  • Results
  • Admit Cards
  • Disclaimer

Sunday, March 1, 2020

यूपी पुलिस सिपाही 49,568 पदों के परिणाम जल्द , उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने पूरी तैयारी की , अक्टूबर 2018 में जारी हुआ था विज्ञापन , Results of 49,568 posts of UP police constable soon,

 Latest news today     No comments   

यूपी पुलिस सिपाही 49,568 पदों के परिणाम जल्द , 
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने पूरी तैयारी की , अक्टूबर 2018 में जारी हुआ था विज्ञापन ,  प्रदेश के ट्रेनिंग सेंटरों में दिसंबर 2021 तक जगह ही नहीं है।






उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड पुलिस एवं पीएसी में सिपाही के 49568 पदों पर सीधी भर्ती का अंतिम परिणाम सोमवार को जारी कर सकता है। इस भर्ती का विज्ञापन अक्टूबर 2018 में जारी किया गया था। परिणाम जारी होने के साथ ही ट्रेनिंग की समस्या खड़ी होने वाली है क्योंकि प्रदेश के ट्रेनिंग सेंटरों में दिसंबर 2021 तक जगह ही नहीं है।

पुलिस मुख्यालय में तैनात सिपाही बना एसडीएम, क्लिक करे और पढ़े पूरी खबर


सिपाही के इन पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 27-28 जनवरी 2019 को कराई गई थी, जिसका परिणाम नवंबर 2019 को जारी किया गया था। लिखित परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद अभिलेखों की जांच और शारीरिक दक्षता परीक्षा कराई गई। अब मेरिट के आधार पर रिक्त पदों के सापेक्ष अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों की घोषणा होनी है। इसके बाद बोर्ड सफल अभ्यर्थियों की सूची पुलिस मुख्यालय को भेजेगा।



प्रशिक्षण निदेशालय के अनुसार प्रदेश के ट्रेनिंग सेंटरों में अभी पिछली भर्ती के सिपाहियों की ही ट्रेनिंग चल रही है। संख्या ज्यादा होने के कारण इन अभ्यर्थियों को दूसरे प्रदेशों के प्रशिक्षण संस्थानों में भी भेजा गया है। अभी हालत यह है कि दिसंबर 2021 तक प्रदेश के ट्रेनिंग सेंटरों में जगह ही नहीं है। प्रदेश के ट्रेनिंग सेंटर मुरादाबाद, सीतापुर, गोरखपुर, उन्नाव, मेरठ, मिर्जापुर, जालौन व सुलतानपुर में हैं। इसके अलावा भी प्रदेश के 31 जिलों में भी ट्रेनिंग सेंटर में हैं।

 योगी सरकार का बड़ा फैसला 2 साल में देगे 50 लाख रोजगार , यूपी में बढती बेरोजगारी को कम करने के लिए योगी सरकार देने जा रही है 50 लाख युवाओं को रोजगार


प्रशिक्षण निदेशालय ने प्रदेश के 40 हजार हेड कांस्टेबलों को विवेचना की ट्रेनिंग देने की भी व्यवस्था की है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि भविष्य में वे आपराधिक मुकदमों की विवेचना कर सकें। आपराधिक मुकदमों की विवेचना में लगने वाले समय को देखते हुए पुलिस मुख्यालय इस समय हेड कांस्टेबल को भी विवेचना का अधिकार देने की तैयारी में है। अभी तक मुकदमों की विवेचना सब इंस्पेक्टर या उससे ऊपर की रैंक के पुलिस अधिकारी ही करते हैं। पुलिस मुख्यालय अब इस तैयारी में है कि कम सजा वाले अपराधों (आईपीसी की हल्की धाराओं) की विवेचना हेड कांस्टेबल को दे दी जाए, जिससे मुकदमों की विवेचना का जल्द निस्तारण हो सके। विभाग की इस मंशा को भांपते हुए प्रशिक्षण निदेशालय ने हेड कांस्टेबल पद पर प्रोन्नत होने वाले पुलिसकर्मियों के प्रशिक्षण में विवेचना का पाठ भी जोड़ दिया है।



👉  Click Here to join Rozgarmantra Telegram Channel

       👉   Click Here To Join Our                 Rozgarmantra WhatsApp Group

👉 Click Here Rozgarmantra Official Facebook Page


👉 Click Here Rozgarmantra Official Facebook Group


  • Share This:  
  •  Facebook
  •  Twitter
  •  Google+
  •  Stumble
  •  Digg
Email ThisBlogThis!Share to XShare to Facebook
Newer Post Older Post Home

0 Please Share a Your Opinion.:

Post a Comment

Popular Posts

  • पुलिस मुख्यालय में तैनात सिपाही बना एसडीएम, क्लिक करे और पढ़े पूरी खबर
    पुलिस मुख्यालय में तैनात सिपाही बना एसडीएम माता-पिता को कॉल करते ही हो गए भावुक , भर आई थी आँखे नीचे क्लिक करे और पढ़े पूरी खबर ...
  • RPF कॉस्टिबल की प्रतियोगी परीक्षा 19 दिसंबर से RPF Constable Exam Date 2018
     RPF  कॉस्टिबल की प्रतियोगी परीक्षा 19 दिसंबर से    नीचे क्लिक करे और पढ़े पूरी खबर  👇👇👇 8619 पदों के लिए 59 लाख 8 ...
  • रेलवे में होगी 90 हजार पदों पर भर्ती, ग्रुप C व ग्रुप D में होगी भर्ती, क्लिक करे और पढ़े पूरी खबर
    रेलवे में तीन हजार टीसी, एक हजार गार्ड की होगी भर्ती, बहोत जल्द ग्रुप सी में होने वाली है 90 हजार भारतीय 12 वी पास औऱ स्नातक बेरोज़गा...
  • बड़ी खबर:- 4 दिसंबर से होगी पुलिस लाइन में अभिलेखों की समीक्षा और शारिरिक मानक परीक्षा, 18 जनपदों में कराई जाएगी अभिलेखों की समीक्षा और शारिरिक मानक परीक्षा,
    बड़ी खबर:- 4 दिसंबर से होगी पुलिस लाइन में अभिलेखों की समीक्षा और शारिरिक मानक परीक्षा, 18 जनपदों में कराई जाएगी अभिलेखों की समीक्षा और शार...
  • 1 दिसंबर से होगी up police की अभिलेखों की समीक्षा और शारिरिक मानक परीक्षा
    1 दिसंबर से होगी पुलिस लाइन में अभिलेखों की समीक्षा और शारिरिक मानक परीक्षा, लिखित परीक्षा में सफल हुए अभ्यथियो को मिलेगा मौका  नीचे क्...

Categories

Admit Cards (1) All Latest Jobs (3) LATEST NEWS (141) Latest Jobs (74) Latest news today (39) Police job (50) Results (2) UP Police news (79) jobs (2) रेलवे (14)

Pages

  • मुख्यपृष्ठ

Blog Archive

Powered by Blogger.

Contact Us

Name

Email *

Message *

Search This Blog

Email Subscription

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Sample Text

Copyright © rozgarmantra | Powered by Blogger
Design by Hardeep Asrani | Blogger Theme by NewBloggerThemes.com | Distributed By Gooyaabi Templates