योगी सरकार का बड़ा फैसला 2 साल में देगे 50 लाख रोजगार , यूपी में बढती बेरोजगारी को कम करने के लिए योगी सरकार देने जा रही है 50 लाख युवाओं को रोजगार
नीचे क्लिक करे और पढ़े पूरी खबर
👇👇👇
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को भरोसा दिलाया है कि उनकी सरकार 50 लाख लोगों को आर्थिक रूप से स्वावलम्बी बनाकर रोजगार से जोड़ेगी। यह काम अगले दो साल में होगा। उन्होंने कहा कि एक संन्यासी ही असली समाजवाद ला सकता है। देश को तय करना होगा कि गांधी का भारत चाहिए या जिन्ना का भारत।
मुख्यमंत्री ने यह बात शनिवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘हिन्दुस्तान शिखर समागम' के मंच से कही। उन्होंने अपने करीब तीन साल के कामकाज का ब्योरा रखा। साथ ही कई मुद्दों पर बेबाकी से राय व्यक्त की। बजट और रोजगार की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने तीन साल में 50 लाख युवाओं को रोजगार से जोड़ा है। अब हर जिले में युवा हब बना रहे हैं। हमने इस बार भी बजट युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया है। अगले दो साल में 50 लाख और लोगों को नौकरी तथा रोजगार से जोड़ेंगे। इस तरह पांच साल में एक करोड़ लोग नौकरी तथा रोजगार के जरिए आर्थिक रूप से स्वावलम्बी हो जाएंगे।

0 Please Share a Your Opinion.:
Post a Comment