इस बार की जनगणना में आपके घर में इंटरनेट की सुविधा है या नहीं ? इस बारे में भी सवाल पूछा जाएगा । पहले चरण में एक अप्रैल से 30 सितंबर के बीच होने वाले पहले चरण में मकान सूचीकरण का अभियान चलेगा । उत्तर प्रदेश में यह अभियान 16 मई से शुरू होना है ।
नीचे क्लिक करे और पढ़े पूरी खबर
👇👇👇
_ इसके लिए जनगणना महानिदेशालय ने 31 सवालों की नई प्रश्नावली जारी की है । वर्ष 2011 में हुई पिछली जनगणना में मकान सूचीकरण अभियान की प्रश्नावली में 35 सवाल थे । उसमें इण्टरनेट की सुविधा के बारे में नहीं पूछा गयाथा । इस बार यह भी पूछा जाएगा कि आपका परिवार मुख्यतः कौन सा अनाज खाता है । यही नहीं पिछली जनगणना की प्रश्नावली में बैंकिंग सुविधा के बारे में सवाल था , जिसे अब हटा दिया गया है । 2011 की जनगणना के मकान सूचीकरण के पहले चरण की प्रश्नावली में पहला सवाल आपका घर किस लेन में है ? से जुड़ा था । इस बार यह सवाल नहीं पूछा जाएगा बल्कि इस बार पहला सवाल होगा कि नगर या स्थानीय प्राधिकरण अथवाजनगणना के आधार पर आपके मकान का नम्बर क्या है । पिछली जनगणना में आपके मकान के फर्श , दीवार और छत को बनाने में कौन सी सामग्री लगी है ? से जुड़े अलग अलग सवाल पूछे गये थे । इस बार इन तीनों को एक साथ मिलाकरएकसवाल बना दिया गया है । पिछली बार पूछा गया था कि आपके पास साइकिल है या नहीं । इस बार साइकिल को स्कूटर , मोटर साइकिल और मोपेड के साथ ही जोड़ दिया गया है । मकान में रहने वालों की संख्या के बारे में पिछली जनगणना की प्रश्नावली में तीन अलग - अलग सवाल थे जिन्हें अब एक कर दिया गया है ।
0 Please Share a Your Opinion.:
Post a Comment