कांस्टेबल ( जीडी ) सीएपीएफएस , एनआइए , एसएसएफ और राइफलमैन ( जीडी ) असम राइफल्स परीक्षा 2018 में डेढ लाख से अधिक अभ्यर्थी मेडिकल टेस्ट देंगे । अभ्यर्थी की अधिक संख्या को देखते हुए मेडिकल टेस्ट एक माह से अधिक समय तक चलेगा । कर्मचारी चयन आयोग ( एसएससी ) ने मेडिकल टेस्ट की तारीख घोषित कर दी है । अभ्यर्थियों को उनकी तय तारीख व स्थान पर टेस्ट में शामिल होने के लिए कहा गया है । बुधवार को घोषित किए गए कार्यक्रम में बताया गया कि शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों का मेडिकल टेस्ट नौ जनवरी से शुरू होकर 13 फरवरी 2020 तक चलेगा । इसमें 1 , 50 , 548 अभ्यर्थियों शामिल होना है चयन किए गए अभ्यर्थियों में महिला व पुरुष दोनों शामिल हैं । अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड सीआरपीएफ की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है । अभ्यर्थी वेबसाइट www . crpf . gov . in से अपना एडमिट कार्ड अपलोड कर सकते हैं ।
0 Please Share a Your Opinion.:
Post a Comment