जनवरी के पहले सप्ताह में होंगी सीबीएसई की प्रायोगिक परीक्षाएं
नीचे क्लिक करे और पढ़े पूरी खबर
👇👇👇
CBSE
15 फरवरी से शुरू होगी स्किल विषयों की परीक्षाएं दिसंबर के अंत में जारी हो सकती है डेटशीट
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( सीबीएसई ) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की प्रायोगिक परीक्षाओं की तारीख की घोषणा कर दी है । ये परीक्षाएं 1 से 7 जनवरी के बीच आयोजित होगी । 15 फरवरी से स्किल विषयों की सैद्धांतिक परीक्षाएं शुरू हो सकती हैं । बोर्ड जल्द ही इसके लिए समयसारिणी जारी करेगा । परीक्षाएं लगभग एक महीने के भीतर करा ली जाएंगी । मुख्य विषयों की परीक्षाएं फरवरी के अंत या मार्च के पहले सप्ताह से शुरू होंगी । परीक्षा खत्म होने के एक महीने बाद परिणाम भी घोषित होंगे । बोर्ड के अनुसार , रोजगार से जुड़े पाठ्यक्रमों को बढ़ावा देने की भी योजना है । बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए सैंपल पेपर्स और माकिंग स्कीम भी जारी कर दी है । सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट से सैंपल पेपर्स ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकता है । मालम हो कि पिछले तीन वर्षों में सीबीएसई परीक्षा शुरू होने से लगभग 50 दिन पहले डेट शीट जारी कर रहा है । 2017 और 2018 में बोर्ड परीक्षाएं दो या तीन मार्च से शुरू हुई थीं । तब डेटशीट 10 जनवरी के आसपास जारी की गई थी । पिछले साल सीबीएसई ने मार्च की बजाय 15 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं शरू की और 23 दिसंबर 2018 को डेटशीट जारी की थी । ऐसे में बोर्ड मुख्य परीक्षा के लिए डेटशीट क्रिसमस के आस - पास जारी करेगा ।
CBSE practical examinations to be held in first week of January
Skill subjects examinations will start from February 15 The datasheet may be released in late December
The Central Board of Secondary Education (CBSE) has announced the date for the practical examinations of the 10th and 12th board exams. These examinations will be held between 1 to 7 January. Theoretical examinations for skill subjects can begin from 15 February. The board will soon issue a timetable for this. Exams will be conducted within about a month. The core subjects examinations will start from the end of February or the first week of March. Results will also be declared one month after the exam is over. According to the board, there are also plans to promote employment related courses. The board has also released sample papers and making schemes for the class 10th and 12th board examinations. Sample papers can be downloaded online from the official website of CBSE. May be, in the last three years, CBSE has been issuing a date sheet about 50 days before the examination starts. The board exams in 2017 and 2018 started from March 2 or 3. The datasheet was then released around 10 January. Last year, CBSE started the board examinations from February 15 instead of March and released the datesheet on December 23, 2018. In such a situation, the board will release the datesheet for the main examination around Christmas.
0 Please Share a Your Opinion.:
Post a Comment